नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने वाले 21 वर्षीय सोहम ने अपने करियर का शुरुआती सफर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनकी कहानी में इंटर्नशिप, खुद का स्टार्टअप शुरू करने, ड्रीम जॉब पाने और कुछ ही महीनों बाद नौकरी गंवाने से लेकर दोबारा प्रोडक्ट बनाने तक की बातें हैं। 200 से अधिक कोल्ड ईमेल भेजने और 10 से ज्यादा इंटरव्यू देने के बाद उसने नौकरी का इंतजार करना बंद करके प्रोडक्ट बनाना शुरू करने का फैसला किया। सोहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी कहानी शेयर करते हुए लिखा, "मैं 21 साल का हूं और अभी-अभी ग्रेजुएट हुआ हूं। जेईई एडवांस्ड में 1296 रैंक आने के बाद IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। कॉलेज के दौरान उन्होंने करीब दो साल तक दो जेईई छात्रों को फिजिक्स और मैथ्स की ट्यूशन पढ़ाई। इसके साथ ही उ...