नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- शाम 6.43 बजे JDU Chunav Result LIVE: बिहार में जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को 32 सीट पर जीत मिल चुकी है। वहीं, 51 सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी अब भी आगे है। हालांकि, बीजेपी के मुकाबले नीतीश की पार्टी को कम सीटें अबतक मिली है। शाम 5.49 बजे नीतीश कुमार की पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव में शानदार सफलता मिली है। पार्टी 20 सीट पर जीत चुकी है। वहीं, जेडीयू 62 सीट पर आगे है। रुझानों में पार्टी को 80 से अधिक सीट मिलते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि, गठबंधन में पार्टी दूसरे नंबर पर ही है। बीजेपी वहां जेडीयू से आगे है। शाम 5.26 बजे - बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। जेडीयू 10 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, पार्टी ने 73 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए की जीत पर बधाई दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.