पटना, नवम्बर 28 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित बागी नेता रितु जायसवाल ने पूर्व सीएम और विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी का आवास बदलने के आदेश पर पार्टी के 25 विधायकों की ताकत और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से गठबंधन की उम्मीद खत्म होने से जोड़कर सवाल उठाया है। बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली निर्दलीय कैंडिडेट रहीं रितु जायसवाल राजद से टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गई थीं। इसके बाद पार्टी ने उनको और उन जैसे कई नेताओं को निकाल दिया था। चुनाव नतीजों के बाद वो पार्टी नेतृत्व के फैसलों पर लगातार सवाल उठा रही हैं। रितु जायसवाल ने ट्वीट किया है- 'अगर पार्टी महज़ 25 सीटों पर सिमट न जाती, अगर जद(यू) से दोबारा गठबंधन की उम्मीद रह जाती, तो क्या सरकार 10, सर्कुलर रोड के बंगले को खाली करा पाती?' बता दें कि राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.