नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Top News Today: पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जेडीयू के अंदर चल रहे घमासान में जन सुराज के प्रशांत किशोर कूद पड़े हैं। उन्होंने साफ कहा कि अगर नीतीश कुमार खुद सामने आकर नीरज कुमार के लिए वोट मांग लें, तो वे जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का नामांकन वापस करवा देंगे। मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह पहले से नीरज के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और अनुज का समर्थन कर रहे हैं। प्रशांत किशोर का दावा है कि नीरज को कोई साथ नहीं दे रहा और यह लड़ाई उन्हें हराने की है। दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़े विरोध का ऐलान किया है। पार्टी ने उन लोगों से भी आने की खास अपील की है, जिन्हें मृत बताकर वोटर लिस्ट से हटा दिया गया, लेकिन वे असल में जिंदा हैं। पा...