नई दिल्ली, जनवरी 27 -- जया एकादशी सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी व्रत है, जो माघ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ता है। 2026 में जया एकादशी 29 जनवरी, दिन - गुरुवार को है, इसलिए इन नियमों की अनदेखी न करें। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा से सभी संताप दूर होते हैं, पाप नष्ट होते हैं और अनंत सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार, जया एकादशी का व्रत भूत-प्रेत योनि से मुक्ति दिलाता है, शत्रुओं पर विजय दिलाता है और हजार अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्रदान करता है। लेकिन व्रत के दौरान कुछ गलतियां करने से पुण्यफल कम हो जाता है और नुकसान हो सकता है।जया एकादशी 2026: तिथि, मुहूर्त और पारण समय वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 28 जनवरी 2026 को शाम 04:35 बजे शुरू होगी और 29 जनवरी 2026 को दोपहर 01:55 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार प...