नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- गीतकार जावेद अख्तर का भारतीय जनता पार्टी धन्यवाद करती नजर आ रही है। भाजपा का कहना है कि अख्तर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। साथ ही कहना है कि उन्होंने भगवान राम को लेकर बहुत बड़ी सच्चाई स्वीकार कर ली है। एक दिन पहले ही अख्तर ने कहा था कि राम जीवन जीने का एक तरीका हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह हर भारतीय के खून में हैं। भाजपा विधायक राम कदम ने बुधवार को कहा, 'श्रीमान जावेद अख्तर जी अपने स्वतंत्र बुद्धिजीवी विचारों के लिए और बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाते हैं। मैं दिल की गहराई से उनका अभिनंदन करूंगा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के बारे में बहुत बड़ी सच्चाई को स्वीकार किया। भगवान श्रीराम किसी एक जाति, एक धर्म या राजनीतिक दल के नहीं हैं, बल्कि पूरे भारत के हैं, भारत की आत्मा हैं, भारत की संस्कृत...