जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर में करीब 80 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में अंजलि ग्रुप के सीएमडी संतोष यादव की गिरफ्तारी के बाद केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत बेहड़ा गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। संतोष यादव के गांव का निवासी बताए जाने के बाद ग्रामीणों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक संतोष यादव के घर अक्सर चारपहिया वाहनों से लोगों का आना-जाना लगा रहता था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक माह पूर्व 50 से अधिक लोग दर्जनों वाहनों से संतोष यादव के घर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू में डीलरशिप के नाम पर 17 लोगों से 76.97 लाख की ठगी हालांकि, उस समय गांव के अधिकांश लोगों को कथित ठगी के इतने बड़े मामले की जानकारी नहीं थी। ग्र...