जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमदहां बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करने वाला एक श्रमिक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने 786 नंबर का नोट 14 लाख रुपये में खरीदने का झांसा देकर उससे 10 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए। भुक्तभोगी ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई है।

श्रमिक का विवरण जमदहां गांव निवासी इंदू बिंद के अनुसार वह स्थानीय बाजार में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता है। सोमवार को उसकी मोबाइल पर एक अनजान नंबर से काल आई। उससे कहा गया कि उसके पास यदि 786 नंबर का नोट है तो बदले में उसकी कीमत 14 लाख मिलेगी। इंदू उसके झांसे में आकर बताया कि उसके पास 786 नंबर का नोट है। ठग ने 14 लाख रुपये लेकर फ्लाइट से आने की बात कही। कुछ देर बाद श्रमिक को काल कर...