Jaunpur News: 650 पशुओं की जांच कर वितरित की गई निःशुल्क दवाएं
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: सिकरारा। क्षेत्र के खानापट्टी गांव में गुरुवार को पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 650 पशुओं की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्रजनन संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। ब्लॉक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अल्का मनीषा की देखरेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह ने गोमाता का पूजन-अर्चन करने के बाद फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पशुधन प्रसार अधिकारी महिमा श्रीवास्तव, राजकुमार गौतम, पशु चिकित्सक डॉ. स्वतंत्र कुमार, फार्मासिस्ट अवधेश कुमार यादव, शरद सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह, कमलेश मौर्य, जितेंद्र सिंह, कुंवर विक्रम, राहुल सिंह, राजीव सिंह और सोनू सिंह सहित अन्य लोग सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.