जौनपुर, सितम्बर 19 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के वार्डों के 422 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की सौगात मिली है। जिसकी पहली किस्त की धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई है। आवास की धनराशि मिलने से लाभार्थियों में खुशी व्याप्त है। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह के प्रयासों से नगर पंचायत क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ निरन्तर मिल रहा है। प्रथम किस्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी के खाते में एक लाख रुपये की भेजी गई है। अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह ने बताया कि आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप में एक लाख रुपये तथा तृतीय किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जायेगी। अब लाभार्थियों का पक्के आवास का सपन...