जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा विकास खंड में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। पहले दिन 95 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 से 27 नवंबर तक स्वास्थ्यकर्मियों की 53 टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विक्रांत गुप्ता और सौरभ कुमार ने अभियान की रूपरेखा बताई। अध्यक्षता कर रहे एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास और विकास खंड के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। यह भी पढ़ें- Mau News: चार माह बाद फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और कोई भी बच्चा खुराक से वंचित...