जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिला उद्यान विभाग कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 200 किसानों को मुफ्त में प्याज का बीज वितरित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने बताया कि बीज वितरण कार्यक्रम उद्यान विभाग से संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना एवं राज्य सेक्टर अनुसूचित जाति योजना के अंतर्गत किया गया। वितरण प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर पात्र एवं पूर्व पंजीकृत कृषकों को किया गया। उद्यान अधिकारी ने कहा कि जो किसान प्याज का बीज प्राप्त करने के लिए पूर्व में आवेदन किए हैं उन्हें निर्धारित पात्रता एवं उपलब्धता के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का मुख्य उद्देश्य जनपद में प्याज सहित अन्य उद्यानिकी फसलों के क्षेत्रफल एवं उत्पादन में वृद्धि करना, किसानों को गुण...