Jaunpur News: 18 चक्का ट्रक पलटा, चालक घायल
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गहलाई गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा को बचाने के प्रयास में बुधवार को भस्सी लदा 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक रजनीश, निवासी वाराणसी, को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार चालक प्रयागराज के मांडा से भस्सी लादकर रामपुर के पास जा रहा था। रास्ते में सामने से तेज गति से आ रहे हाइवा को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक ने वाहन पलटने की सूचना ट्रक मालिक को दी। हादसे के बाद 18 चक्का ट्रक सड़क किनारे ही पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: गोंवश को बचाने में बारदाने से लदा ट्रक पलटा गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक को गंभीर चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.