जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 17 संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से इसके लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। डॉक्टरों की तैनाती मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, सामुदायिक केंद्रों, जिला चिकित्सालय, टेलीमेडिसिन और राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत की जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। भर्ती के तहत जिला चिकित्सालय सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम में छह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) रखे जाएंगे। एनयूएचएम कार्यक्रम के तहत सामुदायिक केंद्रों पर तीन जनरल फिजिशियन की तैनाती होगी। मातृ स्वास्थ्य और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में एक-एक डॉक्टर की भर्ती की जाएगी। वहीं टेलीमेडिसि...