Jaunpur News: 12 से अधिक गांवों में गुल रही 11 घंटे बिजली
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: बदलापुर। विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ के सिंगरामऊ फीडर की आपूर्ति 11 घंटे बाद मंगलवार दोपहर में बहाल हो सकी। सोमवार रात 11:15 बजे आपूर्ति ठप हो गई थी। बिजली कर्मियों के अनुसार, रजनीपुर और हरिहरपुर गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिर गया था। तार टूटने से सिंगरामऊ, कबेली, हरिहरपुर, पहितियापुर, बहुर, सिरकिना, सेतापुर, आहोपुर और खजुरन समेत 12 से अधिक गांवों में पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। मंगलवार सुबह पेयजल के लिए भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने तार की मरम्मत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल की। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद एसडीओ शोएब अंसारी क्षेत्र में नहीं पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: 12 घण्टे बाद बहाल हो सकी आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.