जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र सिंगरामऊ के सिंगरामऊ फीडर की आपूर्ति 12 घण्टे बाद बहाल हो सकी। सोमवार की रात 11:15 बजे आपूर्ति ठप हो गयी। विद्युत कर्मियों के अनुसार रजनीपुर व हरिहरपुर गांव में 11 हजार की लाइन का तार टूटकर गिर गया था। जिसके बनने के बाद मंगलवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।इस दौरान सिंगरामऊ,कबेली,हरिहरपुर, पहितियापुर, बहुर,सिरकिना,सेतापुर, आहोपुर,खजुरन सहित 12 से अधिक गांवों में जहां पूरी रात अंधेरा पसरा रहा वहीं सुबह पेयजल के लिए लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सूचना के बाद भी एसडीओ शोएब अंसारी क्षेत्र में नहीं पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...