Jaunpur News: 111 स्थानों पर जलेगा रावण का पुतला, ड्रोन से होगी निगरानी
जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान जगह जगह मेले का आयोजन होगा और अधर्म के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुलिस विभाग के रिकार्ड के अनुसार, जिले में कुल 111 स्थानों पर दशहरे का मेला लगेगा। मेले के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रहेगी। इसके लिए पुलिस लाइन में पूर्वाभ्यास भी जवानों को कराया जा चुका है। सबकी ड्यूटी भी लगा दी गई है। क्षेत्र में कुल 33 और ग्रामीण क्षेत्र में 68 स्थानों पर मेला लगने की सूचना है। पुलिस विभाग ने अधिक भीड़भाड़ वाले करीब आधा दर्जन मेला स्थलों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है। यहां की जिम्मेदारी स्थानी पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों को भी दी गई है। क्यूआरटी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.