जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक और पौराणिक परंपरानुसार शरद पूर्णिमा पर शाम को घर घर खीर बनाई जाएगी। खीर को आंगन या छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखा जाएगा। सुबह लोग उक्त खीर का सेवन प्रसाद के रूप में करेंगे। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने से खीर में अमृत के सामान गुण शामिल हो जाते हैं। इस खीर का सेवन करने से व्यक्ति को सेहत से जुड़े कई लाभ मिलते हैं। ज्योतिषी और कर्मकांड के विद्वान पं.शीतला प्रसाद मिश्र कुसिया ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में चांदनी रात में महारास किया था। यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर कब करें पूजा, चांद को अर्घ्य दे...