Jaunpur News: शरद पूर्णिमा पर घर घर बनाई गई खीर
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। धार्मिक और पौराणिक परंपरानुसार शरद पूर्णिमा पर शाम को घर घर खीर बनाई गई। खीर को आंगन या छत पर चंद्रमा की रोशनी में रखा गया है। सुबह लोग उक्त खीर का सेवन महा प्रसाद के रूप में करेंगे। घरों के अलावा मंदिरों में भी खीर बनाई गई। सुबह से खीर बनाने के लिए दूध समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाने लगी थी। रासमंडल स्थित उमेशोनाथ मंदिर में महंत महेन्द्र दास त्यागी की देखरेख में एक कुंतल दूध में खीर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त खीर को मंदिर के छत पर महीन कपड़े से ढ़ककर रखा गया है। सोमवार को सुबह मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को महा प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शरद पूर्णिमा पर घर घर बनाई जाएगी खीरशरद पूर्णि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.