जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित ग्रैंड वेलकम होटल में मंगलवार की शाम पुलिस की बड़ी छापेमारी की। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल को चारों ओर से घेरकर करीब डेढ़ घंटे तक कमरों और परिसर की गहन तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद होटल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मंगलवार शाम करीब चार बजे एसओजी टीम, क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय, कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र पांडेय समेत भारी पुलिस बल अचानक ग्रैंड वेलकम होटल पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने होटल का मुख्य गेट बंद कर दिया और किसी भी मीडियाकर्मी अथवा बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लग...