जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के खिलाड़ियों ने अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय को दोहरी सफलता दिलाई है। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की महिला टीम ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) को 7-0 गोल से करारी शिकस्त दी। वहीं, पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की पुरुष टीम ने रांची विश्वविद्यालय, रांची को 40-24 गोल से पराजित किया। दोनों टीमों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्वविद्यालय की दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ...