जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिले के 81 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा के तहत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: सेवा संकल्प एवं पोषण माह के में आंगन का उत्सव हुआ आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन मियांपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत करीब 100 लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रभात ने पहला, आदवीक ने दूसरा और स्मिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों के साथ निधि, भव्या, आरती और गौरव समेत अन्य बच्चों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल, लंच बॉक्स और पेंसिल बॉक्स दिए गए। विजेता बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया...