जौनपुर, अक्टूबर 4 -- Jaunpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एक अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील कर दिया। जिससे हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र पड़री बाजार स्थित ममता हेल्थ केयर सेंटर वर्षो से अवैध रूप से संचालित था। जिसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर कुछ लोगों ने किया। शिकायत पर सीएमओ डॉ. अरुण कुमार भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. आलोक कुमार सिंह, अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद तथा सुजानगंज थाने की पुलिस टीम ने पहुचकर जांच किया। खामिया मिलने पर ममता हेल्थ केयर सेंटर को सीज कर दिया। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच किया। जिसमें खामिया मिली अस्पताल को सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...