जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोतवाली क्षेत्र के औरी गांव निवासी दिनेश कुमार यादव ने हेड मुंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस का एक वीडियो वायरल कर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- Orai News: कार्रवाई न होने पर कैंटीन संचालक का वीडियो वायरलपुलिस पर गंभीर आरोप वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कोतवाली के हेड मुंशी ने विरोधी पक्ष से तीन हजार रुपये लेकर उसे छोड़ दिया, जबकि उन्हें करीब 18 घंटे तक बिना भोजन-पानी के थाने में बैठाए रखा गया और बाद में उनका एकपक्षीय चालान कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई थी। उनका आरोप है कि थाने में मौजूद हेड मुंशी ने ...