जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर कस्बे के पुरानी बाजार में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के बीच एक शीशम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया। छोटे वाहन किनारे से आवागमन करते रहे। करीब 45 मिनट तक बाधित रास्ता बाधित रहा। सुबह हो रही बारिश के दौरान सड़क के किनारे लगा शीशम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने पेड़ को काटकर हटाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। संयोग अच्छा रहा कि जिस समय पेड़ गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...