Jaunpur News: हवा भरने के बाद पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। साइकिल रिपेयरिंग के दुकानदार को हवा भरने पर बोहनी का पैसा मांगना महंगा पड़ गया। पैसा मांगने पर हवा भरवाने वाले ने अपने परिवार के लोगों को बुलाकर लाठी डंडे से जमकर पीटा, जिससे दुकानदार महेश विश्वकर्मा सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद महेश विश्वकर्मा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बरसठी बाजार स्थित महेश विश्वकर्मा की साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर मंगलवार सुबह भगवानपुर गांव निवासी सूरज साइकिल में हवा भरवाने पहुंचा। सुबह का वक्त होने के कारण हवा भरने पर दुकानदार ने उससे बोहनी कराने के लिए पैसा मांग लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद सूरज ने अपने गांव से तीन-चार लोगों को बुला ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.