Jaunpur News: हथेरा में मां कटहिया भवानी की मूर्ति तोड़कर किए 10 टुकड़े
जौनपुर, नवम्बर 17 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव में अराजकतत्वों ने मां कटहिया भवानी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। मूर्ति को तोड़कर करीब 10 टुकड़ों में कर दिया गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जमालपुर-बाबतपुर लिंक रोड के किनारे राम-जानकी मंदिर के पास मां कटहिया भवानी की मूर्ति स्थापित थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। इसके बाद गांव निवासी राजन प्रजापति पुत्र रामाआसरे प्रजापति ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश यादव भी पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.