जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को गुरैनी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। कोतवलिया गांव निवासी 20 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र चुन्नू 17 अक्तूबर की शाम गुरैनी बाजार से सामान लेकर घर जा रहा था। नहर मार्ग पर अज्ञात लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के भाई मो.सलीम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। घटना में गुरैनी निवासी शिवम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव, दुर्गेश यादव पुत्र अमृतलाल यादव का नाम प्रकाश में आया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्द...