Jaunpur News: हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया सड़क जाम
जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। तिलवारी गांव निवासी नीरो सिंह उर्फ सेठ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर पिलकिछा पुल के पास सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के चलते सड़क के दोनों तरफ लगभग दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान खुटहन के अलावा बदलापुर, शाहगंज और खेतासराय थाने की पुलिस मौके पर जमी रही। लगभग दो घंटे तक मार्ग पूरी तरह से ठप रहा। हो हल्ले के बीच एसओ और सीओ के समझाने पर मामला शांत नहीं हुआ तो विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र ने पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद जाम समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विधायक के आश्वासन पर दो घंटे बाद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.