जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के इंस्पेक्टर विपिन निगम (43) का गुरुवार को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पांच माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

परिवार और क्षेत्र में शोक वह अहमदाबाद में तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दुर्घटना और इलाज का क्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपिन निगम 10 मई को छुट्टी पर घर आए थे। इसी दौरान वह कही जा रहे थे कि जमालापुर के अटरियां के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पीजीआइ और फिर लखनऊ के मेंदांता अस्पताल म...