जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। क्षेत्र के ऐतिहासिक सारनाथ महादेव यानी साईंनाथ मंदिर में आगामी गुरुवार को शुरू हो रहें श्रावण मास की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मंदिर संरक्षिका एवं पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई सहित व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। शुक्ला ने बताया कि श्रावण मास में मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करतें हैं। इसके अलावा प्रत्येक शनिवार और सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वयंभू भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर आते हैं। मंदिर परिसर पक्का न होने से बारिश में कीचड़ से होकर मंदिर में भक्तगण दर्शन के लिए पहुचेंगे। यह भी पढ़ें- Katihar News: सावन का स्वागत करने को तैय...