जौनपुर, नवम्बर 1 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में शनिवार को महाविद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राजकिशोर तिवारी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर 'स्मरणम् 2026' श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, गीत, काव्यपाठ सहित विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारम्भ में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं कुलगीत प्रस्तुत किया। प्राची, प्रियांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने पंडित जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित भाषण, गीत और काव्यपाठ प्रस्तुत किया। डॉ.अमिताभ कुमार, महाविद्यालय के प्रबंधक अपूर्व तिवारी, प्राचार्य प्र...