जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्ताप संवाद। स्वच्छता पखवाड़े में समर भारत गैस की तरफ से छात्राओं को सुरक्षा किट उपलब्ध कराया गया। सोमवार को नगर के बालिका इंटर कॉलेज में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत छात्राओं को हाइजीन किट वितरित किया गया। छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (हाइजीन) तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एलपीजी गैस के सुरक्षित उपयोग से जुड़े 'गैस सुरक्षा के पांच मंत्र' भी बताए गए तथा उनकी मुद्रित प्रतियां छात्राओं को वितरित की गईं। प्रधानाचार्या डॉ. सत्यभामा ने भी छात्राओं को स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं गैस सुरक्षा के प्रति ...