जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव में बिजली के पोल के स्टे रॉड में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी दयाशंकर सरोज की भैंस सोमवार को चरते हुए स्टे रॉड के पास पहुंच गई। स्टे रॉड में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टे रॉड में करंट उतरने की शिकायत कई दिनों से बिजली विभाग से की जा रही थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित ने भैंस के नुकसान का मुआवजा देने और स्टे रॉड की खराबी तत्काल दूर कराने की मा...