Jaunpur News: स्कूल बस नाले में धंसी, हादसा टला
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के निगोह सुरियांवा मार्ग पर शुक्रवार करीब साढ़े तीन बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही की बस छात्रों को उनके घर छोड़कर वापस लौटते समय सड़क किनारे बने कच्चे नाले में बस का पिछला हिस्सा धंस गया, जिससे बस पलटने से बाल-बाल बच गई। बस चालक कमलेश शुक्ल बच्चों को छोड़कर बस लेकर निगोह से सुरियांवा की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने बस को किनारे किया, जिससे बस के दोनों पिछले पहिए कच्चे नाले में चली गई और बस पलटने से बच गई। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.