जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड डोभी में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत नामांकन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ बीआरसी चंदवक से खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक शामिल हुए। बीआरसी चंदवक से शुरू हुई रैली चंदवक बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली पुनः बीआरसी पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व, शत-प्रतिशत नामांकन और प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने वाले नारे लगाए...