जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। कहीं स्टेट हाइवे तो कहीं एनएच के किनारे स्कूल हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के परिजनों की सांसे उस वक्त रोज अटकती हैं जिस वक्त उनके बच्चे सड़क पार करते हैं। यहां न तो सुरक्षित यातायात के इंतजाम हैं और न ही कभी कोई प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Balia News: स्कूलों के आसपास यातायात व्यवस्था का हाल बेहालहाइवे किनारे स्कूलों में सुरक्षा की कमी जौनपुर-भदोही हाइवे पर सड़क के किनारे ही आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं, लेकिन यहां कोई इंतजाम नहीं है। शहर से सटे डीबीएस स्कूल के पास ही डिवाइडर खोल दिया गया है। यानी जो भी वाहन आते हैं वहीं से मुड़ते हैं, ऐसे में यहां खतरा और अधिक रहता है। स्थिति यह है कि यहां छुट्टी के समय कोई पुलिस क...