जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित बंधवा तिराहे के पास शनिवार शाम स्कार्पियो की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह निवासी 52 वर्षीय सुखराज गौतम पुत्र स्व. मातासरन गौतम शनिवार को स्कूटी से किसी काम से मछलीशहर जा रहे थे। वह बंधवा मार्ग पर कुंवरपुर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही स्कार्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुखराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: स्कूटी सवार युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, मौत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक क...