Jaunpur News: सेवानिवृत्त होमगार्ड कर्मियों को दी गई विदाई
जौनपुर, जुलाई 13 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में रविवार को होमगार्ड विभाग के सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर, बीओ और तीन होमगार्ड जवानों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने उनके लंबे, अनुशासित और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसडीएम रानी गरिमा जायसवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियां समाप्त नहीं होतीं, बल्कि और बढ़ जाती हैं। तहसीलदार योगेंद्र पांडेय ने कहा कि सभी कर्मियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन किया है। अब समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर अखिलेश सिंह, बीओ सीताराम सिंह तथा होमगार्ड जवान अजय कुमार सिंह, दयाशंकर यादव और राजनाथ यादव को स्मृति चिह्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.