जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार के डाकघर के पास संचालित गहने की दुकान को चोरों ने मंगलवार की रात में निशाना बनाया। हालांकि चोरी का प्रयास असफल रहा। सेंधमारी करके अंदर घुसे चोरों ने डीवीआर उठा ले गए। इमामपुर गांव निवासी कमलेश सोनी की बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे कमलेश ने अंदर सामान बिखरा देखा। भीतर देखे तो पीछे की दीवार की ईंटें तोड़कर नकब लगाया गया था। चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसमें रखे सामान तक नहीं पहुंच सके। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...