Jaunpur News: सेंध काट कर चोरों ने नकदी और आभूषण किया पार
जौनपुर, अक्टूबर 8 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के रसुलपुर ओझैनिया गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों में सेंध काटकर डेढ़ से दो लाख रुपये का आभूषण चोरी कर लिया। रसुलपुर ओझैनिया गांव निवासी कृष्ण कुमार टेनी के घर में बुधवार की रात चोरों ने धावा बोलकर बक्से का ताला तोड़कर आभूषण एवं नकदी उठा ले गए। फौजदार के घर में सेंध काटे तो उसमे पशु बंधे थे, घर से कुछ नहीं चोरी हुआ। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.