जौनपुर, अक्टूबर 13 -- सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में रविवार शाम सुरों, तालों और अभिनय की अनूठी महफिल सजी। आयोजित 'सांस्कृतिक संध्या' ने परिसर को भक्ति, संगीत और उत्सव के रंगों से भर दी। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, लोकनृत्य तथा एकल एवं सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। विश्वास के गीत 'तू ही मुझको बता दे' और 'चाहूं मैं या ना' की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया, जबकि अर्जुन के गिटार वादन और अनुष्का के आकर्षक घूमर नृत्य पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में असीम संभावनाएं और कलात्मक क्षमता मौजूद है। उन...