जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: सुरेरी। थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी सुनील गुप्ता पुत्र बेचन गुप्ता की गांव में ही अनाज की दुकान है। उक्त दुकान से शनिवार की रात आंटे की बोरियां और चुनी की बोरी चोरी हो गई। रविवार सुबह जब सुनील गुप्ता दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान पर रखी गई आटो की बोरियां और चुनी की बोरी गायब है। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची जांच-पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार लगभग आठ हजार रूपए के अनाज चोर उठा ले गए । इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फर्जी चोरी का लग रहा है। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: बैटरी चोरी का आरोप और पिटाई से आहत किसान फांसी पर झूला यह पड़ोस का मामला है, पीड़ित साजिश के तहत पड़ोसियों को आरो...