जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर। विकास खण्ड रामनगर के बनेवरा गांव में बुधवार की शाम प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। वह पूर्व प्रधान दिनेश सिंह के छोटे भाई की पत्नी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शोक संवेदना के बाद पत्रकारों से बातचीत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव 25 सीटों पर लड़ेगी। इसको लेकर उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की है। उन्होंने कहा कि जितनी सीटें हमारी पार्टी जीती है, उतने पर तो चुनाव लड़ूंगा ही, ल...