Jaunpur News: सुबह से हो रही रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता।। मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। सोमवार की देर रात भर घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिल रहा है। धान की नर्सरी, सब्जियों और हरे चारे की फसलों को संजीवनी मिली है। पानी के अभाव में पीली पड़ चुकी धान की नर्सरी फिर से हरी-भरी नजर आने लगी है। हालांकि, अभी धान की रोपाई के लिए पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में कई किसान निजी सिंचाई संसाधनों की मदद से खेतों में पानी भरकर रोपाई शुरू कर चुके हैं, जबकि जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं है, वे अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।वहीं, यह भी पढ़ें- Kanpur News: बारिश भी कम नहीं कर सकी उमस, लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.