Jaunpur News: सुइथा खुर्द गांव में बंदरों का आतंक
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सुईथा खुर्द गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में एक बंदरिया और उसके बच्चे ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। बंदर के हमले में बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोग घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को गांव निवासी ऊषा सिंह पत्नी मानबहादुर सिंह मंदिर में पूजा करने गई थीं, तभी बंदर ने हमला कर उन्हें काटकर घायल कर दिया। इसके पूर्व 9 वर्षीय शिवांश पुत्र शीतला, 2 वर्षीय रिद्धिका पुत्री संदीप, 7 वर्षीय हर्षित पुत्र पंकज, 8 वर्षीय कार्तिक पुत्र संजीव, 2 वर्षीय आदित्य पुत्र दिनेश को भी बंदर काटकर घायल कर चुका है। इसके अलावा भी बंदर से जान बचाकर भागने में में कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर आए दिन बच्चों पर हमला कर देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.