Jaunpur News: सील निजी अस्पताल का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण
जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बा के चोरसंड में संचालित शाहीना अस्पताल पर छापेमारी कर उसे सील करने के दूसरे दिन मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा. अरुण यादव ने अस्पताल पहुंचकर अभिलेख तथा मानकों का निरीक्षण किया। गौराबादशाहपुर निवासी नसीम अहमद ने बीते 18 जुलाई को सीएम पोर्टल पर अस्पताल के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर सोमवार को सीएमओ डॉ.गंगाराम के निर्देश पर सीएचसी चोरसंड के अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने डॉ.रमेश चंद्रा के नेतृत्व में टीम भेज कर अस्पताल को सील करा दिया था। मंगलवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.