जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के गोबरहाँ गांव में राजस्व विभाग द्वारा कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित अमन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन के बाद पत्थर गड़वाया था। गांव के प्रवेश गिरी, कुसुम गिरी, नेबूलाल गिरी और अनुज गिरी ने उसे उखाड़कर फेंक दिया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जान से मारने की धमकी में चार पर मुकदमा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...