जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहरियांव में आयोजित पांच दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन बुधवार को केवट-राम संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण और बालि वध का मंचन किया गया। आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका सिंटू मिश्र, लक्ष्मण की अवकाश तिवारी, सीता की आशीष विश्वकर्मा, केवट की ओमप्रकाश तिवारी, भरत की प्रशांत तिवारी, कौशल्या की अभिषेक चौबे, कैकेयी की कार्तिकेय विश्वकर्मा, सुमित्रा की आयुष विश्वकर्मा और शत्रुघ्न की भूमिका रौनक तिवारी ने निभाई। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बहन की नाक कटी देख बौखलाया रावण, क...