जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपीपुर में ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में मंगलवार की रात चल रही रामलीला में सीता हनुमान संवाद, बाली सुग्रीव युद्ध, लंका दहन, विभीषण शरणागति का भावपूर्ण लीला का मंचन हुआ। इसके पूर्व मंगलवार की रात रामलीला का शुभारम्भ अजय त्रिपाठी व जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। ग्राम प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह व प्रबंधक संतोष सिंह दादा ने राम दरबार की की आरती उतारकर किया। इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू, उप प्रबंधक अमित सिंह, डायरेक्टर मनोज सिंह, उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह, शिव शंकर सिंह बचानू, अवनीश चौबे, सत्य प्रकाश सिंह सत्तू व शिवा सिंह ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन...